इंडिया गठबंधन की महारैली में एनडीए रहा निशाने पर

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में लोकसभा चुनाव से पहले हुई विपक्षी गठबंधन ने भाजपा सरकार पर अपनी भडास निकाली। भाजपा का नारा अबकी बार चार सौ पार पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने इसेे मैच फिक्सिंग करार दिया। वहीं तेजस्वी यादव ने सत्ता पक्ष पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में  प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई और आईटी विभाग को बीजेपी की कोशिकाए बताया। उन्होंने कहा कि मुझ पर, मेरे पिता, मां, बहनों पर मामले थोपे गए हैं। हम डरने वालों में से नहीं हैं। चुनाव में जनता ही मालिक होती है। झारखंड के हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने भी कहा कि पिछड़े वर्गों और समुदायों का जो उत्थान किया उससे भाजपा के पेट में दर्द शुरू हो गया। यही लड़ाई हमारे पूर्वजों ने भी झारखंड में लड़ी थी। हम सब एक हैं। हम झारखंड के साथ-साथ देश में भी भाजपा की विचारधारा को पनपने नहीं देंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। अरविंद केजरीवाल को तो आप गिरफ्तार कर लेंगे लेकिन आप उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करेंगे। सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि भारत की राजनीति में एक नई ऊर्जा आज पैदा हुई है जो यहां मौजूद है। ये ऊर्जा भारत के संविधान और लोकतंत्र को जीत दिलाएगी और तानाशाही की ताकतों को हरवाएगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं सत्ता में बैठे हुए अपने प्रधानमंत्री मोदी को याद दिलाना चाहती हूं कि भगवान राम के जीवन का क्या संदेश था। सत्ता सदैव नहीं रहती। सत्ता आती है, जाती है, अहंकार चूर.चूर होता है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हमारे बैंक अकाउंट बंद कर दिए गए हैं। चुनावी के बीच ऐसा किया जा रहा है। ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुछ करोबारी मिलकर कर रहे हैं। पीएम मोदी इस चुनाव में मैच फिक्सिंग करने की कोशिश कर रहे हैं। ये जो उनका 400 पार का नारा है वो बिना मैच फिक्सिंग के 80 पार नहीं हो सकता है।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मैं तो उस उत्तर प्रदेश से आता हूं जहां के लोगों ने भाजपा को मौका दिया और उनका स्वागत किया लेकिन याद रहे कि उत्तर प्रदेश के लोग जो स्वागत करते हैं वो धूम.धाम से विदाई भी करते हैं। जम्मू.कश्मीर के पूर्व सीएम और जम्मू.कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन जैसे गिरफ्तार किए गए सभी नेता तब मुक्त होंगे जब सभी हम सभी एक साथ होंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.