कांग्रेस ने 16 और उम्मीदवारो के नाम का किया ऐलान

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए 16 और उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। सूची में चंडीगढ़ लोकसभा सीट के अलावा गुजरात की चार, हिमाचल प्रदेश की दो और ओडिशा की नौ लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने गुजरात की पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।
सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी को चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है। यहां पिछली बार पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल को टिकट दिया गया था। हालांकि उन्हें भाजपा उम्मीदवार किरण खेर के हाथों 49 हजार से ज्यादा वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, पार्टी ने हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह को टिकट दिया है। विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई की प्रमुख प्रतिभा सिंह के बेटे हैं।
लोकसभा चुनाव के लिए जिन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है उनमे चंडीगढ से मनीष तिवारी, मेहसाना से रामजी ठाकोर, अहमदाबाद पूर्व से हिम्मतसिंह पटेल, राजकोट से परेशभाई धनानी, नवसारी से नैैशाद देसाई, मंडी से विक्रमादित्य सिंह, शिेमला (एससी) से विनोद सल्तानपरी, केवनझर से मोहन हेम्ब्रम, बालासोर से श्रीकांत कुमार जेना, भद्रक (एससी) से अनत प्रसाद सेठी, जाजपुर (एससी) से अचल दास, ढेकनाल से श्रीमति सुष्मिता बेहरा, केंद्रपारा से सिद्धार्थ स्वरूप दास, जगतसिंहपुर (एससी) से रविंद्र कमार सेठी, पुरी से सुचरिता मोहंती, भवनेश्वर से यशीर नवाज के नाम शामिल हैं।
