एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूर्व मंत्री इमरती देवी पर बयान दे कर बुरे फंस गए है। ये बयान वायरल होने के बाद एक तरफ उनके खिलाफ बीजेपी ने कई जगह प्रदर्शन किएए तो दूसरी तरफ उन पर एफआईआर दर्ज हो गई है। ये एफआईआर पूर्व मंत्री इमरती देवी ने दर्ज कराई है। उन्होंने डबरा थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जीतू पटवारी के खिलाफ एससी.एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि 2 मई को मीडिया के एक सवाल के जवाब में जीतू पटवारी ने कहा था कि इमरती देवी का रस खत्म हो गया है।

   इस वाकये के बाद पूर्व मंत्री इमरती देवी ने भी वीडियो जारी कर अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के लिए मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि उन्हें सद्बुद्धि दे। एक दलित महिला के बारे में ऐसा बोलना शोभा नहीं देता है। मैं कुछ ज्यादा नहीं बोलना चाहती,  क्योंकि उन्होंने मुझे सदैव बड़ी बहन कहा है। भगवान ने उनकी बुद्धि खराब कर दी है इसलिए ऐसा बोल रहे हैं। इमरती देवी ने कहा कि वह तो बहुत छोटे हैं, उनके बड़े नेता कमलनाथ मुझे आइटम कहते हैं, दिग्विजय सिंह टंच माल कहते हैं। कांग्रेसी तो शुरू से ऐसे ही बोलते आ रहे हैं। उन्हें छोडूंगी नहीं, इमरती को इतना सस्ता न समझें कि कभी भी कुछ भी बोल दें। मैं अपनी सरकार से भी कहूंगी कि मुझे न्याय दो।
इधर इस मामले में प्रदेश में बवाल मच गया। भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने निर्वाचन आयोग पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल में भोपाल महापौर मालती राय, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सीमा सिंह,  प्रवक्ता और वकील गुंजन चौकसे शामिल थीं। उन्होंने जीतू के खिलाफ अभद्र भाषा मामले में कार्रवाई की मांग की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.