भाजपा ने दिल्ली के लिए जारी की स्टार प्रचारको की लिस्ट
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के अभी पांच चरणों का चुनाव बाकी है। राजनीतिक दल ज्यादा से ज्यादा लोगों को रिझाने के लिए जोर शोर से प्रचार में पसीना बहा रहे हैं। इसी कड़ी में बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की नई सूची जारी की है।। दरअसल दिल्ली की साल लोकसभा सीटों को भाजपा अपने हाथो से जाने नहीं देना चाह रही। बीजेपी ने इसके लिए स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट जारी की है उनमें सबसे पहला नाम पीएम मोदी का है। इस लिस्ट में भाजपा ने बीते दिनों कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेता अरविंदर सिंह लवली को भी रखा है। इसके अलावा लिस्ट में जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह और स्मृति ईरानी, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का भी नाम शामिल है।
इसके अलावा लिस्ट में पीयूष गोयल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरदीप सिंह पूरी, अर्जुन राम मेघवाल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा के नाम को भी लिस्ट में रखा गया है। इन सबके अलावा देवेंद्र फडणवीस, प्रेम चंद बैरवा, दीया कुमारी, सम्राट चौधरी, अरुण सिंह, तरुण चुघ, दुष्यंत कुमार गौतम, ओम प्रकाश धनकर, अलका गुर्जर, मनजिंदर सिंह सिरसा, अनिल बलूनी, वीरेंद्र सचदेवा, मनोज तिवारी, हेमा मालिनी, मुख्तार अब्बास नकवी, डॉ. हर्षवर्धन, मीनाक्षी लेखी, विजय गोयल, प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी, गौतम गंभीर का नाम शामिल किया गया है।
