पीएम मोदी की रोड शो मे काशी हुआ भगवा

नई दिल्ली। शहनाई की धुन,  शंखनाद,  ढोल की थाप,  डमरू की आवाज और मंत्रोच्चार के बीच जब प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो वाराणसी (काशी)  में निकला तो यहा की छटा ही निराली कर दी। प्रधानत्री नरेंद्र मोदी मगलवार को यहां से तीसरी वार नामांकन करेंगे। सोमवार को रोड शो के दौरान पीएम मोदी ने भगवा रंग का कुर्ता और सफेद सदरी पहने नजर आए। प्रधान मत्री के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद थे। पीएम मोदी का रोड शो मालवीय चौराहा से संत रविदास गेट,  अस्सी,  शिवाला,  सोनारपुरा,  जंगमबाड़ी,  गोदौलिया होते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम तक गया। इस रोड शो में पांच हजार से ज्यादा महिलाएं पीएम मोदी के वाहन के आगे पैदल यात्रा करती नजर आयी। सड़क के दोनों ओर लोगों का हुजूम के साथ ही पीएम की एक झलक पाने के लिए लोग छतों और ऊंची जगहों पर चढ़े नजर आए। पीएम ने अपने संसदीय क्षेत्र में रोड शो शुरू करने से पहले बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना करने वाले मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान लोगों ने फूलों की बारिश करके उनका स्वागत किया।
विदित हो कि काशी में पीएम मोदी ने पिछली बार भी अपने नामांकन से एक दिन पूर्व रोड शो किया था। वाराणसी के स्थानीय लोगों ने दावा किया कि 2014 और 2019 के रोड.शो से भी ज्यादा लोग इस बार के रोड शो में उमड़ पड़े। प्रधानमंत्री भी अपने दोनों हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन करते नजर आए। प्रधानमंत्री हाथ हिलाकर सबका अभिवादन कर रहे थे। इस दौरान “हर घर मोदी.हर-हर मोदी”  और “अबकी बार.400 पार”  का नारा भी गूंजायमान हो रहा था। इन सबों के बीच इस उमडे जनसैलाव में अधिकांशतरू लोगो ने जहा भगवा बस्त्र धारण कर रखा था वही भगवा झंडा के घरों से लहराए जाने के कारण पूरा काशी भगवामय दिख रहा था। जनता के साथ ही कई मंत्री, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए कतारबद्ध खड़े दिखे। पीएम मोदी बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद लेने भी गए। रोड शो के मार्ग पर काशी की विभूतियों के कटआउट भी लगाए गए थे। पीएम मोदी के स्वागत में संत और किन्नर समाज के लोग भी पहुंचे हुए थे। जयघोष और शंखनाद के बीच आगे बढ़ते काफिले पर लोग फूलों की बारिश करते नजर आए। रोड.शो के रास्ते में एक स्वागत स्‍थल पर किन्नर संत महामंडलेश्वर कौशल्यानन्द गिरी ने अपने शिष्यों के साथ प्रधानमंत्री का गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत किया और भाजपा सरकार को इस बार 400 पार का आशीर्वाद दिया। पीएम मोदी विश्वनाथ धाम से मैदागिन चौराहा,  कबीरचौरा,  लहुराबीर,  तेलियाबाग तिराहा, चौकाघाट चौराहा, लकड़ी मंडी,  कैंट ओवरब्रिज,  लहरतारा चौराहा, मंडुवाडीह चौराहा, ककरमत्ता होते हुए रात्रि विश्राम के लिए बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस चले गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.