जम्मू-कश्मीर विस चुनाव में होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजमा

जम्मू । जम्मू कश्मीर में 18 सितंबर से तीन चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अर्धसैनिक बलों की 300 से अधिक अतिरिक्त कंपनियां तैनात की जाएंगी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार जम्मू.कठुआ रेंज के उपमहानिरीक्षक (डीआईजी)  शिव कुमार शर्मा बुधवार रात को बाड़ी ब्राह्मण रेलवे स्टेशन स्थित पुलिस स्वागत केंद्र (पीआरसी) पहुंचे और वहां आए सुरक्षा बलों का स्वागत किया। अधिकारियों ने बताया कि डीआईजी शर्मा ने अर्धसैनिक बलों के लिए आवास सुविधाओं का आकलन किया। उन्होंने अधिकारियों को उनके कर्तव्यों की संवेदनशीलता और महत्व के बारे में जानकारी दी तथा स्थानीय पुलिस बलों के साथ पूर्ण सहयोग पर जोर दिया।
उन्होंने बताया कि डीआईजी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षाकर्मियों द्वारा उठाई गई समस्याएं भी सुनी और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। ये अर्धसैनिक बल केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों के दौरान सुरक्षा बनाए रखने के लिए जम्मू, कठुआ और सांबा जिलों में तैनात रहेंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.