मेरठ, लखनऊ समेत तीन वंदेभारत ट्रेनों को हरी झंडी

सभी बर्गो कीे सुखद यात्रा की गारंटी युनिश्चिम करने को भारतीय रेल प्रतिवद्ध

चेन्नईध्नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश में मेरठ.लखनऊ, तमिलनाडु में चेन्नई.नागरकोइल और तमिलनाडु के मदुरै.बेंगलुरु (कर्नाटक) तक तीन नई वंदे भारत रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
श्री मोदी ने इस अवसर पर चेन्नई मदुरै और मेरठ के रेलवे स्टेशनों पर आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय रेल गरीबों और मध्यम वर्ग सहित सभी के लिए सुखद यात्रा की गारंटी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और वह अपनी मेहनत से दशकों पुरानी समस्याओं से निजात पाने में कामयाब हो रही है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर से दक्षिण तक देश की विकास यात्रा में एक और अध्याय जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों का ये विस्ता,ए ये आधुनिकता,  ये रफ्तार विकसित भारत के लक्ष्य की ओर कदम दर कदम बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए दक्षिण के राज्यों का तेज विकास बहुत जरूरी है। दक्षिण भारत में अपार प्रतिभा है, अपार संसाधन और अवसर हैं। इसलिए तमिलनाडु और कर्नाटक समेत पूरे दक्षिण का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। श्री मोदी ने कहा कि वंदे भारत आधुनिक होती भारतीय रेलवे का नया चेहरा है। आज शहर में हर रूट पर वंदे भारत की मांग है। हाई.स्पीड ट्रेनों के आने से लोगों में अपने व्यापार और रोजगार को अपने सपनों को विस्तार देने का भरोसा जगता है। आज देशभर में 102 वंदे भारत रेलवे सेवाएं संचालन हो रही है।
उन्होंने कहा कि आज शुरू की गई तीन वंदे भारत ट्रेनें देश के महत्वपूर्ण शहरों और ऐतिहासिक स्थानों को जोड़ने वाली हैं। मंदिरों का शहर मदुरै अब सीधे आईटी सिटी बेंगलुरु से जुड़ जाएगा। इससे तीर्थयात्रियों और कर्मचारियों दोनों को लाभ होता है। इसी तरह, चेन्नई से नागरकोइल वंदे भारत कनेक्टिविटी से छात्रों, किसानों और कामकाजी पेशेवरों को लाभ होगा। आज मेरठ.लखनऊ रूट पर वंदे भारत ट्रेन के जरिए उत्तर प्रदेश और खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को भी खुशखबरी मिली है। मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्रांति की धरती है। आज यह क्षेत्र विकास के नई क्रांति का साक्षी बन रहा है

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.