बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया

जालंधर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए अमृतसर सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया
बीएसएफ के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि  08 दिसंबर 2024 को रात के समय ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ के सतर्क जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये की संदिग्ध हरकत देखी जो चुपके से आईबी (अंतरराष्ट्रीय सीमा) पार कर गया और अंधेरे का फायदा उठाकर अमृतसर जिले के महावा गांव के पास सीमा क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बाड़ की ओर बढ़ने लगा।चौकस बीएसएफ जवानों ने तुरंत घुसपैठिये को चुनौती दी, लेकिन वह नहीं रुका और सीमा सुरक्षा बाड़ की ओर भागने लगा। उसके आक्रामक हाव.भाव को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात जवानों ने आगे बढ़ रहे घुसपैठिये पर गोली चला दी और उसे मौके पर ही मार गिराया। इलाके की सावधानीपूर्वक तलाशी लेने पर उसके कंधे पर लटका बैग बरामद हुआ जिसमें कुछ कपड़े और कर्मियों का सामान था। पाकिस्तानी घुसपैठिये का शव आगे की कार्रवाई के लिए थाना घरिंडा को सौंप दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.