स्टालिन ने कारगिल के वीर नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उन वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने अद्वितीय साहस के साथ मातृभूमि की रक्षा की और अपने प्राणों की आहुति दे दी।
उन्होंने कहा कि शहीदों के पराक्रम और बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।
उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कारगिल विजय दिवस पर उन वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि जिन्होंने अद्वितीय साहस के साथ हमारी मातृभूमि की रक्षा की और अपने प्राणों की आहुति दी। श्री स्टालिन ने लिखा उनकी वीरता और बलिदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा।
