बिहार चुनाव को लेकर शाह ने बैठक बुलाई
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार चुनाव को लेकर दिल्ली में तीन सितम्बर को एक बड़ी बैठक बुलाई है। इस बैठक में बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा सहित सभी बिहार के केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।
बैठक में श्री शाह के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े मौजूद रहेंगे। बैठक में विधानसभा चुनाव से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के साथ सीट बंटवारे, उम्मीदवारों का चयन, चुनाव की रणनीति जैसे महत्तवपूर्ण मुद्दो पर चर्चा होगी। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजग के घटक दलों को भी बुलाया गया है।
गौरतलब है कि बिहार विधान सभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को खत्म हो रहा है। इस तारीख के पहले ही बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं । ये बैठक ऐसे समय बुलाई गई है जब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एवं बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा को लेकर बिहार में काफी गहमागहमी है।
