एक बार फिर दिल्ली में होगी”आप” की जबरदस्त जीत: चड्ढा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप)  के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि एक बार फिर दिल्ली में आप जबरदस्त बहुमत के साथ जीतने जा रही है। श्री चड्ढा ने सोमवार को रोहिणी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप मित्तल के लिए रोड शो किया। इस मौके पर उन्होंने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर आकर हमारा स्वागत कर रहे हैं,  प्यार बरसा रहे हैं और हमें आशीर्वाद दे रहे हैं वह दिल को छू लेने वाला है। एक बार फिर दिल्ली में आम आदमी पार्टी जबरदस्त बहुमत के साथ जीतने जा रही है।
“आप” नेता ने क्षेत्र की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी का यह समर्थन हमारे लिए हौसला बढ़ाने वाला है। आप ही हमारी ताकत हैं। इस बार भी हम आपके समर्थन और विश्वास से दिल्ली को और बेहतर बनाने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली.पानी जैसे बुनियादी क्षेत्रों में अभूतपूर्व काम किया है। हमने सरकारी स्कूलों की हालत सुधारी,  मोहल्ला क्लीनिक के जरिए सभी को मुफ्त और बेहतरीन इलाज दिया और दिल्ली को सस्ती बिजली और मुफ्त पानी देकर हर परिवार का जीवन आसान बनाया है। यह आपकी ही पार्टी है जो आपकी जरूरतों और परेशानियों को समझती है और उन्हें हल करने का काम करती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.