चुनाव से पूर्व दिलचस्प होनेवाला है महागठबंधन का दंगल : प्रभाकर

पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने गुरूवार को कहा कि बिहार में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल का बड़ा भाई बनने के लिए उतावला है लेकिन राजद कांग्रेस को बड़ा भाई मानने को तैयार नहीं है।
श्री मिश्र ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले बिहार में महागठबंधन के दलों के बीच जोरदार दंगल होने वाला है। इस दंगल में सभी एक.दूसरे को पटखनी देने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवराज अपनी यात्रा का रुतबा जंगलराज के युवराज को दिखाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस राजद का बड़ा भाई के रूप में चुनावी मैदान में उतरना चाहती है लेकिन, राजद कांग्रेस को कोई भाव नहीं दे रहा। मामला दिलचस्प होनेवाला है।
श्री मिश्र ने कहा कि असल में कांग्रेस सीमांचल की सभी सीटों पर अपनी दावेदारी दिखा रही है जबकि राजद कांग्रेस की दावेदारी का कोई भाव नहीं दे रहा। असल में तेजस्वी की नाराज़गी का कारण यह है कि कांग्रेस उन्हें बिहार में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि बिहार का मुख्यमंत्री बनने की बात तो दूर इस बार तेजस्वी के भाग्य में मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनना भी नहीं लिखा है। महागठबंधन का दंगल दिलचस्प होनेवाला है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.