राशि अनुसार कैसे करें भगवान शिव को प्रसन्न

मेष : इस राशि के जातकों को शिवजी को लाल चंदन व लाल रंग के फूल चढ़ाना चाहिए व नागेश्वराय नम: का जाप करना चाहिए।
वृषभ :  इस राशि के जातकों को चमेली के फूल चढ़ाकर रुद्राष्टाकर का पाठ करने से आशातीत लाभ होगा।मिथुन :  इस राशि के जातक को शिवजी को धतूरा, भांग चढ़ाकर साथ में पंचाक्षरी मंत्र का जाप करने से लाभ होगा।

सिंह :  इस राशि के जातक पूरे माह शिवजी को कनेर के लाल रंग फूल अर्पित करें तथा शिव मंदिर में शिव चालीसा का पाठ करें।
कन्या : इस राशि के जातक शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि का श्रृंगार चढ़ाएं और पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें तो लाभ होगा।
तुला : इस राशि के जातक मिश्री मिले दूध से शिवलिंग का अभिषेक करते हुए शिव के सहस्रनाम का जाप करें।
वृश्चिक : इस राशि के जातक भोलेनाथ को गुलाब का फूल व बिल्वपत्र की जड़ चढ़ाएं और नित्य रुद्राष्टक का पाठ करें।
धनु : इस राशि के जातकों को चाहिए कि वे प्रात: शिवजी के चरणों में पीले फूल अर्पित करें, प्रसाद के रूप में खीर का भोग लगाएं और शिवाष्टक का पाठ करें।
मकर : इस राशि के जातक शांति और समृद्धि के लिए शिवजी को धतूरा, फूल, भांग एवं अष्टगंध चढ़ाकर पार्वतीनाथाय नम: का जाप करें।
कुंभ: इस राशि के जातक शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें एवं शिवाष्टक का पाठ करें, आर्थिक लाभ मिलेगा।
मीन : इस राशि के जातक शिवलिंग पर पंचामृत, दही, दूध व पीले फूल चढ़ाएं एवं चंदन की माला से 108 बार पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें, धन.धान्य में वृद्धि होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.