गणेश चतुर्थी 6 सितंबर को
गणेश चतुर्थी एक ऐसा त्योहार है जो बाधाओं को दूर करने वाले भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में चतुर्थी के दिन मनाया जाता है। मान्यता है कि भाद्रपद की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणपति जी का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन से गणेश चतुर्थी का महोत्सव 10 दिनों तक बहुत ही धूम.धाम के साथ मनाया जाता है और उनकी विधि-विधान के साथ पूजा होती है। इस दिन कई जगहों और घरों में गणेश जी की मूर्ति स्थापित की जाती है।
आपको बता दें कि गणेशोत्सव इस साल 6 सितंबर को दोपहर 03.01 बजे से शुरू होगा और मंगलवार 17 सितंबर को शाम 05.37 बजे समाप्त होगा। हर साल गणेश चतुर्थी के त्योहार में कई जगहों पर मूर्ति स्थापित की जाती है। यह त्योहार महाराष्ट्र के इलाकों में धूम-धाम से मनरयी जाती हैं। वैसे अब ये त्योहार भारत भर में मनाया जाता है। इस त्योहार में गणेश की मूर्तियों को घरों में या बाहर पंडालों में स्थापित किया जाता है। कई घरों में भी गणेश जी की मूर्ति स्थारपित की जाती है। आइए जानें गणेश चतुर्थी के लिए मूर्ती खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
गणेश चतुर्थी के लिए मूर्ति खरीदते समय ध्यान दें की वो मिट्टी की हो। मिट्टी की मूर्ति पूजा के लिए शुभ माना गया है। गणेश चतुर्थी के लिए मूर्ति लेते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि गणेश जी की सूंड दाईं ओर हो। मूषक हो और जनेऊधारी हो। साथ ही वो मूर्ति बैठी हुई हो। गणेश जी की मूर्ती को घर के ईशान कोण में स्थापित करना चाहिए या मूर्ति का मुख उत्तर दिशा में रहे इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए।
