शनैश्चरी अमावस्या पर करें ये उपाय, बरसती है शनिदेव की कृपा

 

13 मार्च को शनैश्चरी अमावस्या है इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति को शनिदोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही शनि महाराज की कृपा से प्राप्त होती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन शनिदेव की विधिवत पूजा की जानी चाहिए। साथ ही कुछ उपाय भी किए जाने चाहिए जिससे व्यक्ति को शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। तो आइए जानते हैं शनैश्चरी अमावस्या पर किन उपायों को करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।

शनैश्चरी अमावस्या पर करें ये उपाय : शनैश्चरी अमावस्या के दिन अपनी सामर्थ्यनुसार उड़द की दाल की खिचड़ी दान करनी चाहिए। 2. इस दिन तिल से बने हुए पकवान गरीब लोगों को अवश्य दान करने चाहिए। 3. शनैश्चरी अमावस्या के दिन अगर काले रंग के कुत्ते को पाला जाए और उनकी ठीक ढंग से सेवा की जाए तो शुभ होता है। 4. इस दिन शनि चालीसा का पाठ अवश्य करना चाहिए। इस दिन शनि मंत्रों का जाप भी करना चाहिए। साथ ही इस दिन हनुमान जी की पूजा भी करनी चाहिए। इससे व्यक्ति को विशेष लाभ प्राप्त होता है। 5. इस अमावस्या की रात में 8 बादाम लें और 8 काजल की डिब्बी लीं। इन्हें काले वस्त्र में बांधकर संदूक में रख दें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको किसी तरह की कोई भी समस्या नहीं आती है। 6. शनैश्चरी अमावस्या के दिन अगर व्यक्ति शनि यंत्र, शनि लॉकेट, काले घोड़े की नाल का छल्ला धारण करते हैं तो यह बेहद शुभ होता है। 7. इस दिन नीलम या कटेला रत्न धारण करना बेहद ही शुभ फल प्रदान करता है। 8. अगर इस दिन आप पीपल के पेड़ पर 7 तरह के अनाज अर्पित करते हैं और सरसों के तेल का दीपक जलाते हैं तो शुभ होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.