चित्रकला प्रतियोगिता में सफल आए प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण

नई दिल्ली। गरिमा श्री को.ऑपरेटिव (अर्बन) थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में सफल आए प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खिचडीपुर की रहनेवाली अनिशा रही जबकि दूसरे स्थान पर न्यू कोंडली के मयंक रहे। इसी तरह तीसरे स्थान पर जी डी कालोनी के पीयूष कुमार रहे।प्रथम स्थान पर सफल आए प्रतिभागी को 2100 रूपये के साथ ही प्रमाणपत्र तथा द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर सफल आए प्रतिभागियों के बीच प्रमाणपत्र के साथ ही उपहार प्रदान किया गया। इस अवसर पर सोसायटी के सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.