गुरमीत राम रहीम रोहतक पीजीआइ में भर्ती

रोहतक । साध्वी दुष्कर्म और पत्रकार हत्याकांड के दोषी डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को स्वास्थ्य खराब होने पर बुधवार शाम को पीजीआइएमएस ;पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसद्ध रोहतक में भर्ती कराया गया। सुनारिया जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच एंबुलेंस में लाया गया। इस मामले को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था ताकि किसी को इसकी भनक न लगे। हाईप्रोफाइल कैदी होने के कारण पीजीआइएमएस में सुरक्षा घेरा बना दिया गया है।
सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम का बुधवार को स्वास्थ्य बिगड़ गया। जेल के अस्प्ताल में चिकित्सकों ने इसकी जांच कीए लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर पीजीआइएमएस के चिकित्सकों की एक टीम को सुनारिया जेल में भेजा गया। बाद में उसे पीजीआइ में भर्ती करने का निर्णय लिया। उसके लाने से पहले पीजीआइ में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। शाम छह बजकर दस मिनट पर राम रहीम को एंबुलेंस से पीजीआइ लाया गया।
एंबुलेंस को पुलिस की गाड़ियों के बीच में रखा गया। सुनारिया जेल से वाया बाईपास पीजीआइ में लाया गया। एंबुलेंस को सीधे एमएस आफिस के बाहर ले जाया गया। एंबुलेंस से नीचे उतरते ही रामरहीम को सुरक्षा घेरे में लेकर स्पेशल वार्ड में ले जाया गया। पुलिस उपाधीक्षक शमशेर सिंह दहिया की सुरक्षा में उसे पीजीआइ लाया गया। वहीं चर्चा यह भी चल रही है कि हरियाणा सरकार राम रहीम को पैरोल देने की तैयारी कर रही हैए मगर अभी इसी बात की पुष्टि नहीं हो सकी है।
विदित हो कि गुरमीत राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में पंचकूला की अदालत में 25 अगस्त 2017 को पेश किया गया था। सीबीआइ की विशेष अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए सुनारिया जेल में भेज दिया था। 27 अगस्त को इस मामले में सुनारिया जेल में ही सीबीआइ अदालत लगाई गईए जिसमें रामरहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई। इसी दिन से रामरहीम जेल में सजा काट रहा है। हालांकि कई बार पैरोल के लिए अर्जी लगा चुका हैए लेकिन हर बार खारिज हो गई। बीते दिनों भी पैरोल की अर्जी लगाई थीए जिसपर भी फैसला नहीं हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.