अफगानिस्तान के हालात पर दिल्ली में मंथन

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने  की। बैठक में शामिल हुए सात देशों के एनएसए से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। इन सात देशों में पांच मध्य एशियाई देश और दो में से एक रूस और एक ईरान है।
बता दें कि यह बैठक अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जा के बाद वहां पैदा हुए नए संकट को लेकर रखी गई थी। बैठक की अध्यक्षता एनएसए अजित डोभाल ने की। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रम के न केवल उस देश के लोगों के लिए बल्कि उसके पड़ोसियों और क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण निहितार्थ हैं। अजित डोभाल ने कहा कि यह अफगान स्थिति पर क्षेत्रीय देशों के बीच करीबी विचारण्विमर्श अधिक सहयोग और समन्वय का समय है।
इस बैठक में जिन सात देश के एनएसए हिस्सा लिए हैं उसमें रूसए ईरानए कजाकिस्तानए किर्गिस्तानए ताजिकिस्तानए तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल है। एनएसए डायलॉग में अफगानिस्तान को लेकर क्षेत्र में कट्टरपंथए उग्रवादए अलगाववाद और मादक पदार्थों की तस्करी के खतरे के खिलाफ सामूहिक सहयोग का आह्वान किया। डायलॉग ने एक खुली और वास्तव में समावेशी सरकार बनाने की आवश्यकता पर बल दिया जिसमें अफगानिस्तान के सभी लोगों की इच्छा और समाज का प्रतिनिधित्व करता है।
बैठक में शामिल सात देशों के एनएसए ने यह सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया कि महिलाओं, बच्चों और अल्पसंख्यक समुदायों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन न हो, अफगान के लोगों को तत्काल मानवीय सहायता प्रदान करने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया गया। इसके साथ ही सभी ने कोविड के प्रसार की रोकथाम के लिए और अफगानिस्तान को सहायता प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.