सफाई अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक

 

फेडरेशन ऑफ ऑल आर डब्ल्यू ए मयूर विहार फेज थ्री की ओर से एक सफाई अभियान कार्यक्रम का आयोजन पूर्व निगम पार्षद राजीव वर्मा के नेतृत्व मे किया गया। इस अवसर पर फेडरेशन के तमाम पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता उपल्ब्ध थे।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने हाथों में झाडु के साथ ही बैनर पोस्टर लिए हुए नजर आए। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने सडकों की सफाई की।  इस अवसर पर पूर्व निगम पार्षद ने लोगों को सफाई के प्रति ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि सफाई के अभाव में बीमारियां पनपती हैं अतः क्षेत्र में सफाई की व्यवस्था मुकम्मल होनी चाहिए। उन्होने कहा कि जब तक क्षे़त्र में सफाई की मुकम्मल व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक यहा सफाई अभियान जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.