बांग्लादेश के चीफ जस्टिस ने दिया इस्तीफा
ढाका। बांग्लादेश में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन ने न्यायपालिका के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह प्र्रदर्शनकारियो न ढाका स्थित सुप्रीम कोर्ट को घेरने के बाद चीफ जस्टिस सहित सभी जजों को दोपहर 1 बजे तक इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया था।
चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में पत्रकारों को बताया कि उन्होंने उभरते हालात के बीच देश भर में सुप्रीम कोर्टए उच्च न्यायालय और निचली अदालतों के न्यायाधीशों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है। पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या सुप्रीम कोर्ट के अन्य न्यायाधीश भी इस्तीफा देंगे तो मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि यह उनका निर्णय है।
