किसान आंदोलन का समाधान जल्द :तोमर

ग्वालियर। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन का समाधान जल्द ही निकल आएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन का दायरा सीमित क्षेत्र में ही है तथा सरकार लगातार किसानों संगठनों से बातचीत कर रही है। आगे भी चर्चा की जाएगी।

श्री तोमर ने कहा कि यहां कई स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कांग्रेस स्वयं कृषि कानून के समर्थन में थी। वर्ष 2019 के चुनाव में कांग्रेस ने इस बिल पर कार्य करने का वादा जनता से किया था लेकिन अब सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए विरोध कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.