रश्मिका मंदाना ने खेत में चलाया हल
रश्मिका मंदाना साउथ की पॉप्युलर ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहती हैं और उनके फोटोज, वीडियोज देखते ही देखते ही काफी वायरल हो जाते हैं। अब ऐक्ट्रेस का लेटेस्ट वीडियो काफी सुर्खियों में हैं।
दरअसल रश्मिका नए वीडियो में खेत में हल चलाती नजर आ रही हैं। वहीं मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ उन्हें एक टक देख रही है। इस वीडियो को सिलेब्रिटी फटॉग्रफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। अब इस वीडियो पर लोग तरह- तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि ये सब दिखावा है तो एक यूजर ने कहा कि कहां गए जैकलीन, ऐश्वर्या, मलाइका उनको भी दो ये करने । बता दें कि रश्मिका ने बीते दिनों फैंस को तब सरप्राइज किया था जब उन्होंने वाइल्ड डॉग पुश अप चैलेंज में हिस्सा लिया था। उनका वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया था।
