आशका गोराडिया ने मुंबई को कहा अलविदा
मशहूर टीवी ऐक्ट्रेस और बिग बॉस फेम आशका गोराडिया ने ऐक्टिंग की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। जी हां, लागी तुझसे लगन, नागिन और डायन जैसे सुपरहिट शोज में नजर आ चुकीं आशका ने ऐक्टिंग छोड़ने का फैसला किया है।
अपने एक हालिया इंटरव्यू में आशका ने बताया कि वह अब ऐक्टिंग छोड़ अपने दूसरे सपने को पूरा करेंगी। आशका का कहना है कि वह कभी ऐक्टिंग नहीं करना चाहती थीं। वह बाय चांस ऐक्टर बन गईं। आशका को आखिरी बार टीवी पर बालवीर में देखा गया था।आशका ने कहा कि मैं अब ऐक्टिंग नहीं करना चाहती। मैं अपने बिजनस पर फोकस करना चाहती हूं और एक सक्सेसफुल एंटरप्रेन्योर बनना चाहती हूं। यही वह रास्ता है जिस पर मैं हमेशा से चलना चाहती थी।
आशका बताती हैं कि बिजनेस उनके खून में है। वह कहती हैं कि मैं अपने इस सपने को पूरा करने के लिए काफी समय से सोच.विचार कर रही थी। आशका ने साल 2018 में देश का पहला 3डी स्टिच आईलैश ब्रांड रेनै लॉन्च किया था। यह उनकी सासू मां के नाम पर है। आशका ने अपने इस ब्रांड के प्रोडक्ट्स को अपनी खास दोस्तों जूही परमार और मौनी रॉय के नाम पर रखा है। इस बारे में आशका ने उसी साल टेड टॉक में भी जिक्र किया था।
