फ्रांस से ऑक्सीजन प्लांट, बैंकॉक से टैंकर आयात करेगी सरकार : केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते केस के कारण लगातार हो रहे ऑक्सीजन की किल्लत को देख सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह दिल्ली में ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए कैसे योजना बनाकर काम मे लगे हैं। इसके साथ ही बेड की हो रही कमी को देखते हुए आइसीयू बेड के बढ़ाने पर भी सरकार के एक्शन प्लान को बताया।
उन्होंने दिल्लीवासियों को यह भरोसा दिलाया कि दिल्ली में ऑक्सीजन बेड की कमी को जल्द दूर किया जाएगा। दिल्ली सरकार युद्ध स्तर पर आइसीयू बेड तैयार कर रही है। जीटीबी अस्पताल के सामने वाले राम लीला ग्राउंड में 500 आइसीयू बेडइस के साथ ही ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए भी दिल्ली सरकार लगातार हर संभव प्रयास कर रही है। मंगलवार को सीएम ने अपनी प्रेस वार्ता में बताया कि ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए दिल्ली सरकार ने बैंकॉक से 18 ऑक्सीजन टैंकर और फ्रांस से 21ऑक्सीजन प्लांट मंगवा रही है। केंद्र सरकार भी ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन चला कर देश के हर होने में ऑक्सीजन की सप्लाई कर रही है। दिल्ली को भी ऑक्सीजन की सप्लाई लगातार इन ऑक्सीजन एक्सप्रेस से करने की कोशिश हो रही है ताकि राजधानी के हालात जल्द से जल्द सुधर सके। 200 आइसीयू बेड राधा स्वामी सत्संग ब्यास में तैयार हो रहे हैं। कुल 1200 आइसीयू बेड 10 मई तक तैयार हो जाएंगे।
बता दें कि इससे पहले सीएम ने देश के अन्य मुख्यमंत्रियों समेत टॉप उद्योगपतियों को चिट्ठी लिख कर ऑक्सीजन सप्लाई की बात कही थी। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ राज्यों के साथ वार्ता सकारात्मक हो रही है। जल्द ही अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। बीते कुछ दिनों से दिल्ली के कमोबेश हर अस्पताल ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं।
