गजब : आइए मजा लें हसीना भूजा की


पटना। भूजा खाने का आनंद ही कुछ अलग है। यह न केवल स्वास्थ्य के लिए ही लाभदायक है बल्कि पेट के लिए भी फायदेमंद है।भुने चनाए मक्‍काए चावल व चूड़ा आदि के सेवन से कई प्रकार के लाभ हैं। इनसे शरीर को आवश्‍यक पोषण तो मिलते ही हैं साथ ही ये कोरोना काल में विशेष लाभकारी माना गया है। इसका प्रमुख कारण है कि इससे पेट की सफाई हो जाती है।

आज हम आपको भूजा के ऐसे स्टॉल की जानकारी दे रहे हैं जिसका कनेक्शन हसीना से भी हो सकता है। पटना के अशोक राजपथ पर कुर्जी.राजापुर पुल रोड के बीच गोसाईं टोला मोड़ पर आइए। यहां सड़क किनारे एक ठेला पर पटना की मशहूर चटपटी दुकान पर नजर पड़ेगी। दुकान के मालिक हीरालाल जिन्‍हें लोग प्‍यार से हीरो हीरालाल भी कहते हैं के पास हसीना भूजा की जबरदस्‍त रेंज है। यहीं हीरालाल के हसीना भूजा बिकते हैं। सबसे कम मसाले वाले भूजा का नाम है हसीना मान जाएगी तो इससे अधिक मसालेदार भूजा हसीना उछल जाएगी है। हीरालाल के पास हसीना बुलाएगी सहित हसीना भूजा की और भी रेंज है।
हीरालाल के भूजा के दीवाने तो हर आय व आयु वर्ग के लोग हैं लेकिन नई उम्र के लड़के-लड़कियां अधिक हैं। वैसे उनके भूजा के दीवानों में बड़े-बड़े लोग भी शामिल हैं। बताते हैं कि सालों पहले एक पुलिस अधिकारी की नजर उनपर पड़ी तो पुलिस मुख्‍यालय से बुलावा आया। वहां बड़े-बड़े अधिकारी भूजा का स्‍वाद लेकर वाह-वाह कर उठे। पास के महावीर वात्‍सल्‍य अस्‍पताल के डॉक्‍टरों में भी इसका क्रेज है। वे लोग ठेला पर तो नहीं आते इसलिए हीरालाल वहां डोर-स्‍टॉप डिलेवरी करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.