इश्क नचाए जिसको यार वो फिर नाचे बीच बाजार

पटना। जिस प्यार शब्द का पहला अक्षर ही अधूरा हो वह शायद ही सफल होता है। प्यार में बेवफाई मिलने पर कुछ लोग या तो बन जाते हैं या फिर अपने नसीव को कोसते नजर आते हैं। पंकज उदास की एक बहुत ही प्यारी सी गजल है इश्क नचाए जिसको यार वो फिर नाचे बीच बाजार। ऐसा ही एक वाकया पटना के एक युवक की है जिसने बेवपफाई को लेकर न तो अपने को कमजोर समझा और न ही अपने को कोसा बल्कि अपने पैर पर खडे होकर युवाओं को इस बात की सीख दी है कि अपने को कभी कमजोर मत समझो।
युवक संदीप को पांच साल पहले एक लडकी से प्रेेम हो गया था। रिलेशनशिप लंबी चली लेकिन साल 2020 में दोनो में ब्रेकअप हो गया। इस घटना के बाद संदीप डिप्रेशन में चला गया लकिन बहुत जल्द ही वह अपने को सामान्य स्थिति में ले आया इसमें उसके दोस्तों ने साथ दिया। पटना के व्यस्ततम सडकों में से एक बोरिंग कैनाल रोड के किनारे वैलेंटाइन वीक में इसी साल आठ फरवरी को तीन दोस्तों ने मिलकर एक चाय की ठेली लगा ली और दुकान का नाम रखा बेवफा चायवाला। उसके ठेले पर प्रेम व बेवफाई की चाय पीने के लिए भीड़ उमड़ती है। आगे वह अपने दोस्तों के साथ इस दुकान की पूरी चेन बनाने वाला है। खास बात यह है कि यहां प्रेमी जोड़ों से लेकर प्यार में धोखा खाए लोगों तक के लिए अलग-अलग चाय अलग-अलग मूल्य पर उपलब्ध है। संदीप ने अभी तक शादी तो नहीं की है लेकिन अपने पैरों पर खड़े हैं। हां, उस ब्रेकअप को नहीं भूले हैंए इसलिए बेवफा चायवाला नाम से स्टार्ट-अप शुरू कर दिया है।संदीप अपने बचपन के दो और दोस्तों कुणाल व राहुल के साथ मिलकर दुकान चलाते हैं। तीनों का यह साइड बिजनेस है लेकिन समय निकाल कर खुद भी ग्राहकों को चाय सर्व करते हैं। उनकी गैर मौजूदगी में दुकान संभालने वाले संदीप के रिश्ते में भाई सोनू कुमार बताते हैं कि यहां दूर-दूर से प्रेमी जोड़े चाय पीने आते हैं। इसके अलावा स्कू, कॉलेज के स्टूडेंट्स से लेकर नौकरीपेशा लोग भी नियमित ग्राहक हैं। प्यार में धोखा खाए लोगों की छूट वाली चाय भी खूब बिकती है।
