परमबीर के आरोप से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत

नई दिल्ली। मुंबई के पुलिस आयुक्त पद से हटाए जाने के बाद परमबीर सिंह के एक लेटर न महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल पैदा कर दिया है। बताया जाता है कि सीएम सीएम उद्धव ठाकरे को लिखी गई चिट्ठी के बाद सियासत तेज हो गई है। चिट्ठी में एनसीपी नेता और गृहमंत्री अनिल देशमुख पर सचिन वाझे से वसूली करवाने का आरोप है। इन आरोपों के बाद अनिल देशमुख पर इस्तीफे का दबाव बन गया है।

इस बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी सक्रिय हो गए हैं। शरद पवार दिल्ली में हैं और उन्होंने एनसीपी के दो बड़े नेताओ को दिल्ली तलब किया है। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एनसीपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल शामिल होंगे। वो महाराष्ट्र से दिल्ली आएंगे। मिली खबर के अनुसार मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर ने सीएम उद्धव ठाकरे को भेजे पत्र की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जो पत्र भेजा गया है वह उनके मेल आईडी से ही भेजा गया है।
उधर नागपुर में भाजपा कार्यकर्ता महाराष्‍ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे हैं। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि सचिन वझे की वसूली गैंग महाराष्‍ट्र के गृहमंत्री के लिए हर महीने 100 करोड़ की वसूली करती थी। उद्धव सरकार को पंद्रह महीने हो गए इसलिए सरकार को पंद्रह सौ करोड़ के भ्रष्‍टाचार का हिसाब देना होगा। वहीं भाजपा प्रवक्ता राम कदम ने महाराष्ट्र के सीएम और गृहमंत्री का नार्को टेस्ट कराते हुए तुरंत इस्तीफे की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.