संयुक्त किसान मोर्चा 6 फरवरी को देशभर में करेगा चक्का जा

नए कृषि कानूनों को वापस लेने और एमएसपी पर कानून बनाए जाने की मांग को लेकर आंदोलनरत रहे किसान नेताओं ने 6 फरवरी को देश भर में चक्का जाम करने का ऐलान किया है।
मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा है कि छह फरवरी को देशभर में आंदोलन होगा। इसके साथ ही, दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक सड़कों पर भी यातायात को अवरूद्ध कर दिया जाएगा । किसान संगठनों का मानना है कि चक्का जाम करने का यह ऐलान बजट में किसानों को नजरअंदाज किया जाना है इसके साथ ही विभिन्न जगहों पर इंटरनेट सेवा बंद करने समेत कई अन्य मुद्दे हैं जिसका के विरोध किया जा रहा है।
विदित हो कि सिंघु, गाजीपुर समेत दिल्ली के कई बॉर्डर्स पर हजारों की संख्या में किसान नवंबर से आंदोलनरत हैं। 26 जनवरी को हुई ट्रैक्टर परेड में घटित हिंसा के बाद आंदोलन कर रहे किसानों की संख्या में पिछले दिनों कमी आई थी, लेकिन भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के भावुक होने के बाद एक बार फिर से आंदोलन को बड़ी संख्या में किसानों का समर्थन मिलने लगा है; हालांकि सरकार किसानों से लगातार बातचीत कर समस्याओं के निदान के लिए प्रयासरत है।
