कोरोना की स्थिति पर चर्चा करेंगी सोनिया गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कल यानी शुक्रवार को कोरोना वायरस की ताजा स्थिति पर चर्चा करने के लिए पार्टी के लोकसभा सांसदों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक करेंगी।
बता दें इससे पहले भी विपक्ष द्वारा कोरोना की स्थिति को लेकर कई बैठक आयोजित हो चुकी हैं। पार्टी की तरफ से कई बार भारत सरकार पर कोरोना की स्थिति कंट्रोल ना कर पाने का भी आरोप लगाया जा चुका है। पार्टी नेता राहुल गांधी की तरफ ने सोशल मीडिया पर कई बार कोरोना को लेकर मोदी सरकार को निशाना बनाया है।
बता दें कि देश में आज भी कोरोना मामलों का रिकॉर्ड टूटा है। भारत में पिछले 24 घंटे में 4,12,262 नए मामले आए और 3,980 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद अब तक देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2,10,77,410 हो गया है और कुल मरनेवालों की संख्या 2,30,168 हो गई है। अगर बात करें इस घातक वायरस से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की तो देश में 16 जनवरी से शुरू किए गए वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 16ण्24 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
