दो पाकिस्‍तानी घुसपैठिये को मार गिराया

तरनतारन। पंजाब में भारत-पाकिस्‍तान बार्डर पर फिर से घुसपैठ की कोशिश हुई है। तरनतारन में भारत.पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो पाकिस्‍तानी घुसपैठियों ने भारत में घुसने की कोशिश की तो सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने इसे विफल कर दिया। बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठियों को रोकने के लिए फायरिंग की। इसमें दोनों पाकिस्‍तानी घुसपैठिए मारे गए। बताया जाता है कि दोनों नशा तस्‍कर हैं। बीएसएफ और पुलिस के जवान पूरे क्षेत्र में सर्च आपरेशन चला रहे हैं।
घटना शुक्रवार की देर रात करीब दस बजे खालड़ा सीमा क्षेत्र में हुई। तैनात बीएसएफ के जवानों ने पोस्ट थेह कलां के पास पाकिस्‍तान की और से हरकत महसूस की। बीएसएफ जवानों ने नाईट विजन कैमरों की मदद से देखा की सीमा पर करके कुछ लोग भारतीय इलाके की ओर आ रहे हैं। इसके बाद बीएसएफ जवानों ने घुसपैठियों को रुकने को कहा, लेकिन उन्‍होंने इस पर ध्‍यान नहीं दिया और जवानो पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में बीएसएफ के जवानों ने भी फायरिंग की और दोनो घुसपठियों को मौके पर ही मार गिराया। शनिवार सुबह होते ही जवानों ने घटना के बारे में उच्च अधिकारियो को जानकारी दी और पूरे क्षेत्र में पंजाब पुलिस की मदद से सर्च अभियान शुरू कर दिया है। अभी तक दो पाकिस्तानियों के शव ही बरामद हुए हैं। मारे गए लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.