कच्छ से घुसपैठ करते 4 मछुआरे गिरफ्तार
नई दिल्ली। बीएसएफ के एक गश्ती दल ने गुरुवार को भारत पाकिस्तान सीमा के समीप घुसपैठ करते 4 मछुआरों को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ के अनुसार मछुआरें भारत-पाक सीमा स्थित जल चैनल के पास से भारत में घूसने की कोशिश कर रहे थे। इस ऑपरेशन में कुल 15 पाक मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जब्त किया गया है।
बीएसएफ भूज ने ट्वीट कर बताया कि सीमा चौकी संख्या 1165 और 1166 के बीच कुछ हलचल देखने को मिली थी जिसके बाद जवानों ने घूसपैठ कर रहे मछुआरों को घेर लिया। बीएसएफ के एक विशेष दल ने मछुआरों को कच्छ जिले के हरामी नाला से होते हुए भारतीय क्षेत्र में घुसते देखा। उन्होंने बताया कि चार पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा गया और उनकी 10 नौकाएं जब्त की गयीं। पूरे इलाके की तलाशी ली जा रही है।
आपको बता दें कि इससे पहले भी बीएसएफ ने सीमा पार पाकिस्तान से घुसपैठ कते हुए कई मछुआरों को गिरफ्तार किया है। बीते कुछ दिनों पहले ही बीएसएफ ने दो मछुआरों को गिरफ्तार किया था। बीएसएफ के एक अधिकारी के अनुसार दोनों मछुआरों को लंबी दूरी तक पीछा किया गया था जिसके बाद दोनों बीएसएफ की गिरफ्त में आए थे। दोनों मछुआरे पाकिस्तान की ओर भाग रहे थे तभी जवानों ने उनके टखने में गोली मारी थी। इस दौरान बीएसएफ ने 9 पाकिस्तानी नौका की जब्त किया था।
