फाइलें दबाकर बैठना कही से उचित नहीं : गडकरी
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अधिकारियों और सरकारी बाबूओं को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपना काम ठीक से करें, फाइलें दबाकर बैठना कही से उचित नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे भारत के विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा हासिल करने के रास्ते में बाधा नहीं बनें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अधिकारियों की सुस्ती या लालफीताशाही को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यवस्था को साफ करने के लिए ऐसे अधिकारियों को बाहर कर दिया जाएगा। फिक्की द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि रखरखाव एक ऐसा विषय है, जो नेताओं से लेकर अधिकारियों व ठेकेदारों तक को खुश करता है। बार-बार रखरखाव का काम बहुत संतुष्टि लाता है। हालांकि, इसमें जनता की ही हार होती है। उन्होंने कहा कि टिकाऊ सड़कों के लिए निर्णय लेने पर ठेकेदार परेशान हो जाते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वे अपना व्यवसाय खो देंगे।
