भाजपा ने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार (30 मार्च) को अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी कर दी। इस सूची में भाजपा ने अन्य दलों से आए लोगों को भी मौका दिया है। भाजपा इस सूची में तीन राज्यों की 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।
इस सूची में भाजपा ने पंजाव के गरूदासपुर से दिनेश सिंह बब्बू, अमृतसर से तरणजीत सिंह संधू, जालंधर (एससी) से सुशील कुमार रिंकू, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू, फरीदकोट (एससी) से हंस राज हंस, पटियाला से परनीत कौर को उम्मीवार बनाया हैै। इसी तरह ओडिशा में जाजपुर (एससी) से रबिन्द्र नारायण बेहरा,  कंधमाल से सुकांत कुमार पाणिग्रही और कटक से भर्तृहरि महताब को चुनावी मैदान में उतारा है। पश्चिम बगाल के झारग्राम (एसटी) से डॉ. प्रणत टुडू, बीरभूम से देबाशीष धर, आईपीएस को उम्मीदवार बनाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.