भाजपा के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी  के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पोस्ट पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर देशभर के मेरे कर्मठ और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि आज बीजेपी के उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। उन्होेने कहा कि आज बीजेपी देश की सबसे पसंदीदा पार्टी है जो राष्ट्र प्रथम के मंत्र के साथ जन-जन की सेवा में जुटी है। इसके साथ ही उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर यह भी कहा कि देश की जनता उन्हें एक और कार्यकाल का आशीर्वाद देने जा रही है।
पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत का दावा करते हुए यह भी कहा कि देश की जनता.जनार्दन एक नई लोकसभा चुनने को पूरी तरह से तैयार है। मैं आश्वस्त हूं कि देशभर के मेरे परिवारजन हमें एक और कार्यकाल का आशीर्वाद देने जा रहे हैं ताकि बीते एक दशक में विकसित भारत के लिए जो नींव तैयार की गई है उसे नई मजबूती दी जा सके। मैं एक बार फिर बीजेपी और एनडीए के अपने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं जो सरकार और जनता के बीच विकास की सबसे मजबूत कड़ी हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.