ममता के गढ में गरजे योगी आदित्यनाथ

कोलकाता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी ;बीजेपीद्ध के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव 2024 का प्रचार करने के लिए पश्चिम बंगाल के बहरामपुर पहुंचे। यहां उन्होंने राज्य की सीएम ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि जिस बंगाल ने देश को राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान दिया,  जिस बंगाल ने गर्व से हिंदू कहना सिखाया था उस बंगाल में आज हिंदू परंपरा और संस्कृति को रौंदने का प्रयास सत्ता के संरक्षण में कैसे हो रहा है। आज यह बंगाल हिंदु विहिन करने की साजिश का शिकार कैसे हो रहा है।  संदेशखाली जैसी घटनाएं बंगाल में कैसे घटित हो रही हैं।  यह प्रश्न बंगाल सरकार से पूछने आया हूं। उन्होंने कहा कि दंगााइयों के खिलाफ बंगाल सरकार ने कार्रवाई क्यों नहीं की। आज का बंगाल सोनार बांग्ला नहीं है जिसकी कल्पना स्वतंत्रता सेनानियों ने की थी। बंगाल को दंगों की आग में झोंकने का काम हो रहा है। बंगाल आज साजिश का शिकार हो चुका है।
सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और टीएमसी एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। दोनों बंगाल को लूटने के लिए एक हैं। बंगाल आज लहूलूहान है। आज से सात वर्ष पहले यूपी की भी यही स्थिति थी। आज यूपी में आप देखते होंगे कि पिछले सात वर्ष में कोई दंगा नहीं हुआ। यूपी में कोई कर्फ्यू नहीं लगा। आज बेटी और व्यापारी दोनों सुरक्षित हैं। सीएम योगी ने कहा कि अगर ये दंगाई यूपी में दंगा करते तो इनको उल्टा लटका करके ठीक कर देता और ऐसा हाल कर देता कि इनकी 7 पीढियां भूल जाती की दंगा कैसे होता है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की पूजा यूपी में भी होती है। बड़े-बड़े आयोजन और पंडाल लगते हैं लेकिन यूपी में रामनवमी और नवरात्रि के अवसर पर कोई दंगा नहीं होता लेकिन बंगाल में बैशाखी और रामनवमी में दंगा क्यों होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.