कांग्रेस ने 4 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की

नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को एक और सूची जारी की। कांग्रेस की । सूची में हरियाणा की एक सीट, हिमाचल प्रदेश की दो सीट और महाराष्ट्र की एक सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और दिग्गज नेता राज बब्बर को कांग्रेस ने हरियाणा के गुड़गांव लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। अब तक उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे राज बब्बर पहली बार हरियाणा में अपना राजनीतिक भाग्य आजमाएंगे।  उन्हें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का करीबी माना जाता है। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा लोकसभा सीट से वरिष्ठ नेता आनंद ‘शर्मा को टिकट दिया है. जबकि हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सतपाल रायजादा को टिकट दिया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री रहे आनंद शर्मा लंबे समय तक राज्यसभा के सदस्य रहे हैं। उनका उच्च सदन का कार्यकाल अप्रैल, 2022 में पूरा हुआ था, हालांकि इसके बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा नहीं भेजा । कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, वो सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को चुनौती देंगे ।  वहीं महाराष्ट्र मुंबई नॉर्थ से भूषण पाटिल को चुनावी मैदान मे उतारा है। हिमाचल प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीट के लिए एक जून और हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट के लिए 25 मई को मतदान होगा। मतगणना चार जून को होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.