तीसरे चरण के चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार थमा
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के तहत 12 राज्यों की 94 सीट के लिए चुनाव प्रचार रविवार शाम छह बजे थम गया। इन सीट पर सात मई यानी मंगलवार को मतदान होगा। इस चरण में जिन सीटों पर चुनाव होगा उनमें गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, मध्य प्रदेश की 9, छत्तीसगढ़ की 7, बिहार की 5, असम की 4 और गोवा की 2 सीट के चुनाव शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश की संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली संसदीय सीट पर मतदान होगा। तीसरे चरण के चुनाव में उप्र में 100 उम्मीदवार मैदान में हैं। मध्य प्रदेश में मुरैना, भिंड (एससी), ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट में से जिन सात सीट पर चुनाव होंगेए उनमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर.चांपा (एससी), कोरबा, सरगुजा (एसटी) और रायगढ़ (एसटी) सीट शामिल है। कर्नाटक में मंगलवार को लोकसभा की जिन 14 सीट के लिए मतदान होगा उनमें बेलगाम (बेलगावी), उत्तर कन्नड़, चिक्कोडी, बगलकोट , बीदर, हावेरी, धारवाड़, कोप्पल, बेलारी, रायचूर, बीजापुर (विजयपुरा), दावणगेरे और शिमोगा व गुलबर्गा (कलबुर्गी) शामिल हैं। असम में तीसरे चरण में चार सीट. धुबरी, बारपेटा, कोकराझार (एसटी) और गुवाहाटी निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान के साथ ही राज्य की सभी 14 सीट के लिए मतदान संपन्न हो जाएगा। पश्चिम बंगाल की 4 लोकसभा सीटों. मालदा ,उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद में 7 मई को मतदान होना है। बिहार की अररिया, सुपौल, झंझारपुर, मधेपुरा और खगड़िया सीट पर भी सात मई को मतदान होंगे।
