एक मार्च से आम नागरिकों को लगेगा कोरोना टीका


नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण का खतरा एक बार फिर बढ़ रहा है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक ने इस पर बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि 1 मार्च से 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और वैसे लोग जिनकी उम्र 45 साल है जो गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं उन्हें वैक्सीन दिया जायेगा। इसमें 10 हजार सरकारी कर्मचारी और 20 हजार प्राइवेट कर्मचारियों को शामिल किया गया है। वैसे लोग जो प्राइवेट अस्पताल में टीका लगवाना चाहते हैं उन्हें वैक्सीन का पैसा देना होगा। वैक्सीन की कीमत क्या होगी इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय 3.4 दिनों में तय करेगा। इसकी कीमत अस्पताल और कोरोना वैक्सीन बनाने वालों से बैठकर सरकार फैसला करेगी। महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के नये मामलों में तेजी आयी है। महाराष्ट्र में हर रोज औसतन 5 से 6 हजार कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आ रहे हैं। इधर केरल में भी कोरोना संक्रमण के नये मामलों में तेजी आयी है। यहां से हर रोज औसतन 4.5 हजार कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना वैक्सीन का दूसरा चरण एक मार्च से शुरू किये जा रहा है। सरकार की योजना है कि अगले चार से छह सप्ताह में एक दिन में कोरोना वैक्सीन देने की दर 50 लाख तक पहुंचायी जाये। इसमें किसी खास स्थान पर वैक्सीन देने की गति दोगुना की जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.