पीएम मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से किया नामांकन

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर पीएम मोदी के नामांकन के लिए चार प्रस्तावक में पंडित गणेश्वर शास्त्री,  बैजनाथ पटेल,  लालचंद कुशवाहा और संजय सोनकर उपस्थित थे। नामांकन से पहले पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट पहुंचकर मां गंगा की पूजा अर्चना की। इसके बाद क्रूज पर सवार होकर नमोघाट पहुंचे। यहां से वो काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दर्शन करने पहुंचे। ।
पीएम मोदी के नामांकन के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह,  रक्षामंत्री राजनाथ सिंह,  बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,  उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ,  महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ सिंदे,  आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्राबाबू नायडू,  एक्टर पवन कल्याण,  सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर,  केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल,  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव,  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,  राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा,  असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा,  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अलावा कई मंत्री भी उपस्थित थे। नामांकन से पहले वहां उपस्थित भीड का मोदी ने हाथ हिलाकर अभिनंदन किया। पीएम मोदी को देखने के लिए काफी संख्या मे यहां भीड एकत्रित थी।
विदित हो कि वाराणसी सीट पर पीएम मोदी ने 2014 में पहली बार और 2019 में दूसरी बार जीत हासिल की थी। नामांकन के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा श्वाराणसी से लगातार तीसरी बार नामांकन कर बेहद उत्साहित हूं। बीते 10 वर्षों में आप सबसे जो अद्भुत स्नेह और आशीर्वाद मिला है उसने मुझे निरंतर सेवाभाव और पूरे संकल्प के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया है। आपके भरपूर समर्थन और सहभागिता से मैं अपने तीसरे टर्म में भी नई ऊर्जा.शक्ति के साथ यहां के चौतरफा विकास और जनता.जनार्दन के कल्याण में जुटा रहूंगा। जय बाबा विश्वनाथ। नामांकन के बाद पीएम मोदी रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से बैठक कर उन्हें लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि संगठन की मजबूत इकाई हमारे पन्ना प्रमुख व हमारे बूथ समिति हैं। आप लोग अपनी जिम्मेदारी के तहत सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान दें। अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगो को जागरूक करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.