हरियाणा में नतीजे निराशाजनक : सैलजा

 

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद सैलजा ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे निराशाजनक रहे हैं और इसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझानों को देखते हुए राज्य में भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सरकार का गठन करने जा रही है। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुश्री सैलजा ने संवाददाताओं से यहां कहा कि चुनाव नतीजे बहुत निराशाजनक हैं। इसके लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि परिणाम बहुत निराशाजनक हैं। सुबह तक हमें उम्मीद थी। हमारे सभी कार्यकर्ता बहुत निराश हैं। वे कांग्रेस पार्टी के लिए पिछले दस वर्ष से कड़ा परिश्रम कर रहे थे और जब परिणाम सामने आया तो वे बहुत निराश हैं। हमें नयी शुरुआत करनी होगी और कमियों के बारे में सोचना होगा। हमें यह देखना होगा कि ऐसे परिणामों के लिए कौन जिम्मेदार है। सुश्री सैलजा हरियाणा के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद की दावेदार थी और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ उनके मनमुटाव के समाचार भी सामने आये थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.