नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।श्री बुहारी का रविवार को लंदन के एक अस्पताल में निधन हो गया था।
प्रधानमंत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं। मुझे विभिन्न अवसरों पर हुई हमारी मुलाक़ातें और बातचीत याद आती हैं। उनकी बुद्धिमत्ता, गर्मजोशी और भारत.नाइजीरिया मैत्री के प्रति अटूट प्रतिबद्धता अद्वितीय थी। मैं उनके परिवार, नाइजीरिया की जनता और सरकार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। श्री बुहारी वर्ष 2015 से 2023 तक नाइजीरिया के राष्ट्रपति रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.