दिल्ली हाईकोर्ट में तीन न्यायाधीशों ने ली शपथ

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय में गुरुवार को तीन नए न्यायाधीशों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
मुख्य न्यायाधीश डी के उपाध्याय ने न्यायमूर्ति विनोद कुमार,  न्यायमूर्ति शैल जैन और न्यायमूर्ति मधु जैन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। इसके साथ ही दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या 43 हो गयी। यहां न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है। गौरतलब है कि 21 जुलाई को न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव, न्यायमूर्ति अनिल क्षेत्रपाल,  न्यायमूर्ति अरुण मोंगा, न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला, न्यायमूर्ति विवेक चौधरी और न्यायमूर्ति नितिन वासुदेव साम्ब्रे ने न्यायाधीश पद की शपथ ली थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.