हाशिमारा एयर बेस में तैनात होंगे राफेल विमान


नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के हाशिमारा एयर बेस पर मध्य अप्रैल तक राफेल लड़ाकू विमानों को भारतीय वायु सेना के दूसरे जत्थे में शामिल किया जाएगा। भारतीय वायु सेना मई में वहां लड़ाकू विमान ले जाएगी। भारतीय  वायुसेना के अधिकारी ने बताया कि फ्रांस में राफेल लड़ाकू पायलटों का प्रशिक्षण भी लगभग उसी समय पूरा होगा।

बता दें कि पिछले साल जुलाई में भारतीय वायु सेना में पांच राफेल विमान शामिल हुए थे। राफेल लड़ाकू विमानों के ये पांचों राफेल विमान अंबाला एयर फोर्स बेस पर रखे गए हैं। बहुप्रतीक्षित राफेल लड़ाकू जेट विमानों ने 27 जुलाई को फ्रांस से उड़ान भरी थी। लगभग चार साल पहले भारतीय वायुसेना की लड़ाकू क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए 59,000 करोड़ रुपये के सौदे के तहत भारत ने 36 राफेल जेट विमानों के लिए फ्रांस के साथ एक इंटर.सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
पिछले महीने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में बताया था कि फ्रांस से खरीदे गए सभी राफेल लड़ाकू विमान अप्रैल 2022 तक भारतीय वायु सेना में शामिल कर लिए जाएंगे। रक्षा मंत्री ने कहा था कि देश में अब तक 11 राफेल विमान आ चुके हैं। मार्च तक छह और विमान आने के बाद वायुसेना के पास 17 राफेल हो जाएंगे। अप्रैल 2022 तक हमारे सारे राफेल भारत आ जाएंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में यह भी बताया था कि राफेल विमानों की पहली खेप को गत वर्ष 10 सितंबर को वायु सेना में शामिल करने पर कुल 41 लाख रुपये खर्च हुए थे। इस खर्च में 9ण्18 लाख का जीएसटी भी शामिल थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.