अखिलेश, मायावती ने दी मोदी को जन्मदिन की बधाई
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर उत्तर प्रदेश में बधाई प्रेषित करने का सिलसिला बुधवार को जारी रहा। प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने भी श्री मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।
श्री यादव ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को स्वस्थ, सार्थक, सौहार्दपूर्ण, समावेशी, सकारात्मक जीवन की शुभकामनाओं के साथ जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
सुश्री मायावती ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की भी कुदरत से कामना।
