प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रो. जयंत को मरणोपरांत विज्ञान रत्न

नई दिल्ली। प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रो. जयंत विष्णु नार्लीकर को मरणोपरांत विज्ञान रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। विज्ञान के क्षेत्र में देश के सर्वोच्च सम्मान राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 2025 के ऐलान के साथ ही इसकी घोषणा की गई। इस सूची में करीब दो दर्जन वैज्ञानिकों को भी अन्य श्रेणी के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
गौरतलब है कि यह पुरस्कार विज्ञान, प्रौद्योगिकी और प्रौद्योगिकी-आधारित नवाचार के विभिन्न क्षेत्रों में वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविदों और नवप्रवर्तकों के उत्कृष्ट और प्रेरणादायक योगदान के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान है। भारत सरकार द्वारा अग्रणी अनुसंधान और प्रेरक उपलब्धियों को मान्यता देने और प्रोत्साहित करने के लिए स्थापित राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार चार श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। प्रो. जयंत विष्णु नार्लीकर विज्ञान रत्न (वीआर) पुरस्कार विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके आजीवन उपलब्धियों और योगदान के लिए प्रदान किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.