चुनावी राज्यों से एक सौ करोड़ की सामग्री जब्त

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने आज बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव और अलग-अलग राज्यों के आठ विधानसभा उपचुनावों के बीच अब तक 108.19 करोड़ रुपए से ज्यादा की सामग्री जब्त की गई है।
बिहार में विधानसभा चुनाव के साथ ही अलग-अलग राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं। इसको लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है। आयोग ने बताया कि छह अक्टूबर से तीन नवंबर के बीच चुनावी राज्यों से 108.19 करोड़ रुपए से ज्यादा की सामग्री बरामद की गई है। इनमें 9.62 करोड़ रुपए नकद, 42.14 करोड़ रुपए की शराब , 24.61 करोड़ की ड्रग्स, 5.8 करोड़ रुपए मूल्य की कीमती धातुओं के साथ ही 26 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अन्य चीजें शामिल हैं के साथ ही कई अन्य चीजें शामिल हैं।आयोग ने कहा कि बिहार में सी.विजिल पर दर्ज शिकायतों पर 100 मिनट के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पूरे राज्य में 824 उड़न दस्ते तैनात किए गए हैं। नागरिक/राजनीतिक दल ईसीआईनेट पर सी.विजिल ऐप का उपयोग करके आदर्श आचार संहिता के उल्लंघनों की रिपोर्ट कर सकते हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हो रहा है। पहले चरण के लिए 06 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं 14 नवंबर को नतीजे जारी किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.