भाजपा को यहां से विदा कर दो: ममता बनर्जी

कोलकाता । बंगाल में चुनावी पारा लगातार गर्म होता जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पूर्व मेदिनीपुर में रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा और यहां तक कहा कि वह पीएम नरेंद्र मोदी का चेहरा नहीं देखना चाहती हैं।
ममता ने लोगों से अपील की कि भाजपा को वोट ना देकर विदा कर दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा.भाजपा को वोट देने का मतलब विनाश तथा तृणमूल को वोट देने का मतलब विकास। ममता बनर्जी ने कहा कि हम दंगाए लुटेरा, दुर्योधन और दुःशासन, मीरजाफर नहीं चाहते हैं। ममता ने कहा कि भाजपा ने टीएमसी से बगावत करने वालों को विधानसभा चुनाव में टिकट दिये। पार्टी के पुराने नेता घर में बैठकर आंसू बहा रहे हैं। पैर की चोट को खुद पर हमला बताते हुए ममता ने कहा कि पहले मेरे विरोधियों ने मेरे सिर में चोट मारी और अब मेरा पैर घायल कर दिया लेकिन मैं भी योद्धा हूं। मुख्यमंत्री ने भाजपा से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि भगवा पार्टी यदि सत्ता में आएगी तो यहां लूट और दंगे होंगे। यही नहीं ममता ने कहा कि मतदान के दौरान भाजपा धांधली कर सकती है इसलिए टीएमसी कार्यकर्ताओं को सावधान रहने की जरूरत है।
तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने साफ कर दिया कि बंगाल में कभी भी एनआरसीलागू होने नहीं देंगे। भाजपा की सरकार के पास एनपीआर और एनआरसी कार्ड है। यदि आप अपने गांव में नहीं रहेंगे तो परिवार का नाम हटा दिया जाएगा। भारतवर्ष के कई राज्य में एनपीआर का काम शुरू हुआ है लेकिन बंगाल में शुरू नहीं करने दिए हैं।
