विदेश यात्रा पर कर लगाने का सवाल ही नहीं :.मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि विदेश यात्रा पर कर लगाने की सरकार की कोई योजना नहीं है और इस तरह की रिपोर्ट सरासर गलत है।
सोशल मीडिया पर सरकार द्वारा विदेश यात्रा पर कर लगाने की संभावना की रिपोर्ट का जवाब देते हुए श्री मोदी ने शुक्रवार रात एक पोस्ट में कहा कि यह पूरी तरह झूठ है। इसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। विदेश यात्रा पर ऐसे प्रतिबंध लगाने का कोई सवाल ही नहीं उठता। हम अपने लोगों के लिए व्यवसाय करने में आसानी, और जीवन जीने में आसानी को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इन रिपोर्टों में कहा गया है कि सरकार पश्चिम एशिया संकट से उत्पन्न वित्तीय दबाव की स्थिति से निपटने के लिए अगले एक वर्ष तक विदेशी यात्रा पर कर लगाने के बारे में विचार कर रही है। इससे कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया संकट के कारण उत्पन्न स्थिति को देखते हुए देशवासियों से मितव्ययिता अपनाने का आग्रह किया था, जिसमें गैर.आवश्यक अधिक खर्चीली विदेश यात्राओं में कमी, ऊर्जा संरक्षण करने और अगले एक वर्ष तक सोना ना खरीदने की अपील की गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.