विश्वनाथ सिन्हा होंगे केरल के मुख्य सचिव
तिरुवनंतपुरम। बिहार में 24 सितंबर 1968 को जन्मे तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी विश्वनाथ सिन्हा को केरल मंत्रिमंडल ने राज्य का अगला मुख्य सचिव नियुक्त करने की मंज़ूरी दे दी है। इस फैसले से केरल के सबसे अनुभवी प्रशासकों में से एक को नौकरशाही की कमान सौंपी गई है।
केरल कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी सिन्हा के पास गवर्नेंस, लोक प्रशासन, वित्त, आपदा रिकवरी, गृह मामलों और नीति लागू करने के क्षेत्रों में राज्य और राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर तीन दशकों से ज़्यादा का अनुभव है। उनकी नियुक्ति से प्रशासनिक निरंतरता और स्थिरता मिलने की भी उम्मीद है, क्योंकि उनका कार्यकाल सितंबर 2028 तक है। अधिकारियों का मानना है कि इतने लंबे कार्यकाल से प्रमुख सरकारी कार्यक्रमों को लगातार लागू करने में मदद मिलेगी, जिनमें डिजिटल गवर्नेंस पहल, टेक्नोलॉजी पर आधारित जन.सेवा सुधार और लंबे समय तक चलने वाले विकास परियोजनाएं शामिल हैं।
श्री सिन्हाए ए. जयतिलक की जगह लेंगे जो 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। श्री सिन्हा एक जुलाई को अपना पद संभालेंगे। अपने करियर के दौरान उन्होंने केरल सरकार में कई अहम पदों पर काम किया है जिनमें अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह और विजिलेंस), अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त), केरल पुनर्निर्माण पहल (आरकेआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और कार्मिक एवं सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव शामिल हैं। श्री सिन्हा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की है। केरल के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरानए उन्होंने अंग्रेज़ी, हिंदी और मलयालम भाषाओं में महारत हासिल की है।
