शिखर धवन गर्दा उड़ाने के लिए तैयार
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 18 अगस्त से होने जा रहा है। टीम इंडिया वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे का 3.0 से सफाया करना चाहेगी। जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा का पुराना दोस्त और टीम इंडिया का बेहद खतरनाक खिलाड़ी गदर मचाने के लिए तैयार है। ये खिलाड़ी अपने अकेले दम पर जिम्बाब्वे की टीम को तहस.नहस कर सकता है। जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा का पुराने यार शिखर धवन गर्दा उड़ाने के लिए तैयार है। शिखर धवन की बात करें तो वनडे क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड बेहद खतरनाक है। वनडे क्रिकेट में शिखर धवन के नाम 17 शतक जड़ने का रिकॉर्ड है।
शिखर धवन जिम्बाब्वे की टीम को अकेले दम पर तहस-नहस कर सकते हैं। शिखर धवन वनडे क्रिकेट में जमकर रनों की बारिश करते रहे हैं। 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शिखर धवन को ओपनिंग करने के लिए उतारा था तभी से ही शिखर धवन ने टॉप ऑर्डर में ढेरों रन कूटे थे। धवन ने दुनिया के हर मैदान में रन बनाए हैं। बड़े से बड़े गेंदबाज इन की बल्लेबाजी देखकर दांतो तले उंगलियां दबा लेते हैं लेकिन पिछले कुछ सालों में रोहित शर्मा की केएल राहुल के साथ जोड़ी बन गई है। ऐसे में सेलेक्टर्स शिखर धवन को हाशिए पर धकेलने लगे।
शिखर धवन भारतीय टीम की बल्लेबाजी क्रम के मजबूत स्तंभ रहे हैं। शिखर धवन ने भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है। धवन ने टीम इंडिया के लिए 34 टेस्ट मैचों में 2315 रन, 155 वनडे मैचों में 6493 रन बनाए और 68 टी20 मैचों में 1759 रन बनाए हैं। वह पिछले 4 साल से टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। उनकी फॉर्म आती जाती रही है। एक मैच में उनका बल्ला चल जाता है तो अगले दो मैचों में खामोश रहता है।
